19 दिसंबर 2017 - 02:43
सऊदी राजकुमार बिन सलमान ने विश्व का अत्यधिक महंगा महल खरीद लिया

मोहम्मद बिन सलमान की ओर से यह फ़जूल खर्ची ऐसी हालत में जारी है कि विश्व मंडियों में तेल की क़ीमतों में आने वाली कमी, यमन के ख़िलाफ युद्ध और इराक़ और सीरिया में आतंकवादी गिरोह को आले सऊद की ओर से मिलने वाली माली और हथियारों की मदद के कारण सऊदी अरब बदहाली का शिकार है।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार सऊदी राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान ने जिन्होंने करप्शन के खिलाफ़ काम शुरू करने का दावा किया था विश्व का अत्यधिक मंहगा महल ख़रीदने के लिए सौदा कर लिया है। अमेरिकी समाचार पत्र न्यूयॉर्क टाइम्स ने ख़ुलासा किया है कि सऊदी राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान ने फ्रांस में फ़ारह महल ख़रीदा है।
 जबकि वह इससे पहले 50 करोड़ डॉलर की कीमत का एक नौसैनिक जहाज़ और 45 करोड़ डॉलर की लियोनार्डो दा विंची की पेंटिंग भी ख़रीद चुके हैं।
 मोहम्मद बिन सलमान की ओर से यह फ़जूल खर्ची ऐसी हालत में जारी है कि विश्व मंडियों में तेल की क़ीमतों में आने वाली कमी, यमन के ख़िलाफ युद्ध और इराक़ और सीरिया में आतंकवादी गिरोह को आले सऊद की ओर से मिलने वाली माली और हथियारों की मदद के कारण सऊदी अरब बदहाली का शिकार है।
 सऊदी प्रशासन ने इस हाल से बाहर निकलने के लिए कई निर्णय भी लिए हैं, जिनमें देश में पेट्रोल की कीमत में 80% तक बढ़ोतरी करना भी है।